मानिकपुर: कृषि ज्ञानदूत बनेंगे किसानों के तकनीकी मददगार, मऊ में हुई कार्यशाला
चित्रकूट के मऊ विकासखंड में कृषि ज्ञानदूत परियोजना की कार्यशाला आयोजित हुई। बुधवार दोपहर 2 बजे एसडीएम राम ऋषि रमन ने आधुनिक कृषि तकनीक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रतिभागियों को किसान सारथी ऐप डाउनलोड कराया गया तथा वेलकम किट और कोदो-सांवा का उन्नत बीज वितरित किया गया। 70 कृषि ज्ञानदूत शामिल रहे।