#चित्रकूट
बौना पुरवा के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा , ग्राम ऐंचवारा में गाटा संख्या 1532, 1536, 1537, 1539, 1575, 1566 1567 व 1599, 1618, 1581 1618 आदि नम्बरान की मालियत 50 पैसे के स्थान पर 60 पैसे व 70 पैसा अवैध रूप से लगाये जाने के सम्बन्ध में न्याय कराने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि चकबन्दी कियाओं के अन्तर्गत सभी की चक आपत्तियों निस्तारित हो चुकी है, तथा चकों में कब्जा परिवर्तन भी हो चुका है, प्रार्थीगणों को टीला व ऊबड खाबड की मालियत 70 पैसे की दर से लगाकर गरीब प्रार्थीगणों के चक में समाहित कर दी गयी है, जब कि मालियत 40 व 50 पैसे की दर से ज्यादा नहीं है। प्रार्थीगणों के रकबे मे कमी हो रही है तथा जोतने बोने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर ग्राम ऐंचवारा के उपरोक्त गाटा संख्या की स्थलीय जॉच करके 70 पैसे के स्थान पर मालियत 40 पैसे व 50 पैसे निर्धारित करके गरीब प्रार्थीगणों के चकों में रकबे का संशोधन किये जाने का निवेदन किया है तथा दोषी कर्मचारियो के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की गुहार लगाई है