रावतभाटा: रावतभाटा में 66.82% मतदान, बूथ 12 की EVM खराब होने से रुकी वोटिंग, 90 साल की प्रेम बाई ने डाला वोट
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा नगर पालिका के 40 वार्डों में मतदान हुआ। 40 मतदान केंद्रों पर 117 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए। पालिका में 38,910 मतदाता हैं। सुबह 10 बजे 16.24%, 1 बजे 39.49%, 3 बजे 52.27% और शाम 6 बजे तक 66.82% मतदान दर्ज हुआ। बूथ नंबर 12 की EVM सुबह 7:30 बजे खराब हो गई, करीब एक घंटे बाद 8:30 बजे मशीन बदली गई और मतदान शुरू