जमुई: गोपालपुर स्थित खेत में घांस गढ़ने के दौरान गेहूमन सांप ने वृद्ध को डंसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 गोपालपुर स्थित खेत में घांस गढ़ने के दौरान रविवार की शाम गेहूमन सांप ने 80 वर्षीय चुनो तांती को डंस लिया। उंसके बाद परिजन द्वारा वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सांप का विष वृद्ध के शरीर में फैल नहीं पाया और न ही किसी प्रकार कर लक्षण दिखा, जिस वजह से डॉक्टर द्वारा रात 8:00 बजे के बाद तक बेड-इन-वाच में रखकर छोड़ दिया गया।