Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन सम्पर्क कार्यालय, 08 जून 2026 शीर्षक: जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के संकल्प को साकार करने के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश। जमुई : बिहार सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के मूल संकल्प को धरातल पर उतारने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस जन-सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन हर नागरिक को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि समाज के हर वर्ग का जीवन सुगम और आसान बनाया जा सके। आज आयोजित हुए इस जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपदा राहत और बैंक ऋण से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जमीन से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने अंचल और थाना स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आए भूमि विवाद के मामलों को अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से मौका मुआयना करते हुए विधिसम्मत तरीके से निपटाएं ताकि आपसी विवादों को जड़ से खत्म किया जा सके। इसी क्रम में, युवाओं और जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए मिलने वाले बैंक ऋण की बाधाओं को दूर करने हेतु जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत आने वाले ऋण आवेदनों को बैंक स्तर पर बेवजह लंबित न रखा जाए, क्योंकि समय पर वित्तीय सहायता मिलना ही 'जीवन आसान' के संकल्प को पूरा करता है। इसके साथ ही, आपदा से प्रभावित परिवारों के आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर मुआवजा राशि और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े लहजे में सचेत करते हुए स्पष्ट किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी 13 आवेदनों की समयबद्ध एवं पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी की इस तत्परता और जन-सरोकार से जुड़ी त्वरित कार्यशैली को देखकर जनता दरबार में उपस्थित सभी शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर संतोष का भाव साफ नजर आया। #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar

4 views | Jamui, Bihar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
 8 जून 2026

शीर्षक: जमुई के सभी 10 प्रखंडों में आगामी 17 और 18 जून को दो दिवसीय 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का होगा आयोजन। एक ही परिसर में होगा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा।

जमुई: आम जनमानस तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जमुई जिला प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आगामी 17 एवं 18 जून, 2026 को जिले के सभी 10 प्रखंडों में एक साथ दो दिवसीय विशेष 'प्रखण्ड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का आयोजन किया जाएगा। पूर्व से नगर निकायों और पंचायतों में चल रहे सहयोग शिविरों की निरंतरता को यथावत् रखते हुए इस विशेष प्रखंड स्तरीय अभियान को व्यापक स्तर पर गति दी जा रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए।

इस महाभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि जन-कल्याण और जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी कर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचने का निर्देश दिया।

इस दो दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एक ही परिसर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत ,आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत आने वाले वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों के लंबित आवेदनों का निबंधन और सत्यापन भी मौके पर ही संपन्न होगा। इस शिविर में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वयं सहायता समूह लिंकेज के माध्यम से लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं-सहायता भत्ता योजना और बिहार भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चल रही कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के आवेदन, सत्यापन एवं देय लाभों का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए सूचित किया है कि इन योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ लेने और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवेदक पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं। सभी आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवेदन या निबंधन हेतु अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट हो तथा खाता आधार से लिंक हो), दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा योजना से संबंधित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे- आय, जाति, निवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य साथ लाएं ताकि मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित लाभ दिया जा सके।

जमुई जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान पाएं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं। इसके साथ ही जिला प्रशासन सभी मीडियाकर्मियों से भी अपील करता है कि वे अपने  समाचार माध्यमों से इस शिविर की तिथि, इसके कल्याणकारी उद्देश्यों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को आम जनता तक व्यापक रूप से पहुंचाएं। जिला प्रशासन जमुई  जनता की हर समस्या के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है
#jamui #jamuinews #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar ।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 8 जून 2026 शीर्षक: जमुई के सभी 10 प्रखंडों में आगामी 17 और 18 जून को दो दिवसीय 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का होगा आयोजन। एक ही परिसर में होगा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा। जमुई: आम जनमानस तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जमुई जिला प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आगामी 17 एवं 18 जून, 2026 को जिले के सभी 10 प्रखंडों में एक साथ दो दिवसीय विशेष 'प्रखण्ड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का आयोजन किया जाएगा। पूर्व से नगर निकायों और पंचायतों में चल रहे सहयोग शिविरों की निरंतरता को यथावत् रखते हुए इस विशेष प्रखंड स्तरीय अभियान को व्यापक स्तर पर गति दी जा रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए। इस महाभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि जन-कल्याण और जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी कर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचने का निर्देश दिया। इस दो दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एक ही परिसर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत ,आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत आने वाले वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों के लंबित आवेदनों का निबंधन और सत्यापन भी मौके पर ही संपन्न होगा। इस शिविर में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वयं सहायता समूह लिंकेज के माध्यम से लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं-सहायता भत्ता योजना और बिहार भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चल रही कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के आवेदन, सत्यापन एवं देय लाभों का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए सूचित किया है कि इन योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ लेने और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवेदक पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं। सभी आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवेदन या निबंधन हेतु अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट हो तथा खाता आधार से लिंक हो), दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा योजना से संबंधित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे- आय, जाति, निवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य साथ लाएं ताकि मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित लाभ दिया जा सके। जमुई जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान पाएं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं। इसके साथ ही जिला प्रशासन सभी मीडियाकर्मियों से भी अपील करता है कि वे अपने समाचार माध्यमों से इस शिविर की तिथि, इसके कल्याणकारी उद्देश्यों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को आम जनता तक व्यापक रूप से पहुंचाएं। जिला प्रशासन जमुई जनता की हर समस्या के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है #jamui #jamuinews #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar ।

Jamui, Bihar | Jun 8, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, जमुई
08 जून 2026

शीर्षक:  जिला स्तरीय खरीफ महाभियान-2026 के अंतर्गत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ , जिला पदाधिकारी ने आधुनिक एवं सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर दिया बल।

जमुई। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत एक कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा० प्रा० से०) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से लैस करना और विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाना है। 

इस कार्यशाला में उपस्थित कृषकों और कृषि विभाग के कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के साथ-साथ नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को अपनाना समय की मांग बन चुका है, इसीलिए जबतक हमारे किसान आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नहीं अपनाएंगे, तब तक कृषि लागत को कम करना और उनकी आमदनी में गुणात्मक वृद्धि करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कृषि कर्मियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे खेतों में जाएं और किसानों के सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं।

सतत और पर्यावरण-अनुकूल कृषि की आवश्यकता रेखांकित करते हुए जिला पदाधिकारी ने 'खेत बचाओ अभियान' के तहत प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रसिद्ध '4-R फॉर्मूले' पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि यदि किसान सही स्रोत से, सही मात्रा में, सही समय पर और सही स्थान पर खादों का प्रयोग करें, तो इससे न केवल पर्यावरण और मिट्टी का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इसके साथ ही, सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया कि आगामी 25 जून 2026 तक जिले में हर हाल में एक लाख 'फार्मर रजिस्ट्री' का लक्ष्य पूरा किया जाए, जिससे कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।

कृषि क्षेत्र में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने इस वर्ष विभाग द्वारा लिए गए कई बड़े और किसान-हितैषी फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए संकर (हाइब्रिड) और उन्नत प्रभेद के बीजों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है, जिसमें किसान अपनी इच्छानुसार सर्वश्रेष्ठ बीजों का चयन करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। इसके अतिरिक्त, मक्का विविधीकरण को गति देने के लिए विभाग द्वारा इस बार बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न के बीजों पर पचहत्तर प्रतिशत की भारी सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही, संकर मक्का के बीजों पर भी एक सौ पचास रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सीधा अनुदान देकर जिले के किसानों को संबल प्रदान किया जा रहा है।

इस महाभियान को धरातल पर पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार की है। जिला स्तरीय कार्यशाला में सभी नोडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस जागरूकता को गाँवों के अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए आगामी 10 जून से प्रखंड स्तरीय महाभियान की शुरुआत की जाएगी, जबकि 11 जून से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 'किसान जनचौपाल' का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों के माध्यम से कृषि पदाधिकारी सीधे किसानों के द्वार पर पहुँचकर उन्हें जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करेंगे।

इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशकगण, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
#jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar @

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन सम्पर्क कार्यालय, जमुई 08 जून 2026 शीर्षक: जिला स्तरीय खरीफ महाभियान-2026 के अंतर्गत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ , जिला पदाधिकारी ने आधुनिक एवं सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर दिया बल। जमुई। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत एक कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा० प्रा० से०) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से लैस करना और विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाना है। इस कार्यशाला में उपस्थित कृषकों और कृषि विभाग के कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के साथ-साथ नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को अपनाना समय की मांग बन चुका है, इसीलिए जबतक हमारे किसान आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नहीं अपनाएंगे, तब तक कृषि लागत को कम करना और उनकी आमदनी में गुणात्मक वृद्धि करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कृषि कर्मियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे खेतों में जाएं और किसानों के सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं। सतत और पर्यावरण-अनुकूल कृषि की आवश्यकता रेखांकित करते हुए जिला पदाधिकारी ने 'खेत बचाओ अभियान' के तहत प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रसिद्ध '4-R फॉर्मूले' पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि यदि किसान सही स्रोत से, सही मात्रा में, सही समय पर और सही स्थान पर खादों का प्रयोग करें, तो इससे न केवल पर्यावरण और मिट्टी का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इसके साथ ही, सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया कि आगामी 25 जून 2026 तक जिले में हर हाल में एक लाख 'फार्मर रजिस्ट्री' का लक्ष्य पूरा किया जाए, जिससे कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। कृषि क्षेत्र में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने इस वर्ष विभाग द्वारा लिए गए कई बड़े और किसान-हितैषी फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए संकर (हाइब्रिड) और उन्नत प्रभेद के बीजों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है, जिसमें किसान अपनी इच्छानुसार सर्वश्रेष्ठ बीजों का चयन करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। इसके अतिरिक्त, मक्का विविधीकरण को गति देने के लिए विभाग द्वारा इस बार बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न के बीजों पर पचहत्तर प्रतिशत की भारी सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही, संकर मक्का के बीजों पर भी एक सौ पचास रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सीधा अनुदान देकर जिले के किसानों को संबल प्रदान किया जा रहा है। इस महाभियान को धरातल पर पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार की है। जिला स्तरीय कार्यशाला में सभी नोडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस जागरूकता को गाँवों के अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए आगामी 10 जून से प्रखंड स्तरीय महाभियान की शुरुआत की जाएगी, जबकि 11 जून से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 'किसान जनचौपाल' का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों के माध्यम से कृषि पदाधिकारी सीधे किसानों के द्वार पर पहुँचकर उन्हें जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करेंगे। इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशकगण, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar @

Jamui, Bihar | Jun 8, 2026

🌾 खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

जमुई में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खरीफ महाभियान-2026 कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर बल दिया।

इस दौरान 25 जून तक 1 लाख फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं धान, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न एवं संकर मक्का बीजों पर विशेष अनुदान की जानकारी भी दी गई। 10 जून से प्रखंड स्तर और 11 जून से पंचायत स्तर पर किसान जनचौपाल आयोजित किए जाएंगे।

🌱 किसान समृद्ध होंगे तो देश और राज्य भी समृद्ध होगा।

#Jamui #JamuiNews #SevanTakNews #KharifMahabhiyan2026 #Agriculture #FarmerRegistry #NaturalFarming #OrganicFarming #BiharAgriculture #Farmers #Kisan #KrishiVibhag #JamuiAdministration #BiharNews #AgricultureDepartment #FarmerWelfare #KisanChaupal #HybridSeeds #SweetCorn #BabyCorn #ModernFarming #RuralDevelopment #BreakingNews #NewsUpdate #Bihar #IndiaAgriculture 🌾🚜🌱

🌾 खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा जमुई में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खरीफ महाभियान-2026 कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। इस दौरान 25 जून तक 1 लाख फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं धान, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न एवं संकर मक्का बीजों पर विशेष अनुदान की जानकारी भी दी गई। 10 जून से प्रखंड स्तर और 11 जून से पंचायत स्तर पर किसान जनचौपाल आयोजित किए जाएंगे। 🌱 किसान समृद्ध होंगे तो देश और राज्य भी समृद्ध होगा। #Jamui #JamuiNews #SevanTakNews #KharifMahabhiyan2026 #Agriculture #FarmerRegistry #NaturalFarming #OrganicFarming #BiharAgriculture #Farmers #Kisan #KrishiVibhag #JamuiAdministration #BiharNews #AgricultureDepartment #FarmerWelfare #KisanChaupal #HybridSeeds #SweetCorn #BabyCorn #ModernFarming #RuralDevelopment #BreakingNews #NewsUpdate #Bihar #IndiaAgriculture 🌾🚜🌱

Sono, Jamui | Jun 8, 2026