चाचौड़ा: कलेक्टर ने जिले में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, कहा- देरी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर ध्यान दें
Chachaura, Guna | Oct 21, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 21 अक्टूबर को जिले में निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माण कार्यों में बाधाओं को दूर कर संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त न करने, गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने ओर नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे।