जमुई: जमुई में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन किया गया, विधायक समेत पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के निर्माण को लेकर गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के बाद तक भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।