सिमडेगा: सिमडेगा में मीट व चिकन दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान
सोमवार (दोपहर 3 बजे): माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नगर परिषद और खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की मीट व चिकन दुकानों में संयुक्त जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान अविशिष्ट मांस को नष्ट कराया गया तथा दुकानदारों को वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, नगर परिषद का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने और साफ-सफाई के मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।