मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पूरे प्रदेश सहित जिले में भी प्रारंभ हो गया। जिले में धान खरीदी की शुरुआत झालखम्हरिया धान उपार्जन केंद्र से हुई। इस अवसर पर किसानों ने परंपरानुसार कांटा-बांट की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। धान बेचने पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर, गुलाल-तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद,अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, समिति अध्यक्ष श्री श्याम साकरकर, खाद्य विभाग एवं सहकारी समिति के नोडल अधिकारी, समिति के कर्मचारी तथा किसान उपस्थित थे।
#DhanKharidi2026 #DhanKharidi #DhanKhariditihar #chhattisgarh #mahasamund
12 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Nov 15, 2026