अशोकनगर बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 3 मई को खेरोदा चक्क गांव की 15 वर्षीय आदिवासी किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद भी समय पर घर नहीं पहुंच सका। परिजनों को डेढ़ बजे तक कोई शव वाहन नहीं मिला, जिसके चलते वे शव को कंधे पर ले जाने को मजबूर हो गए।