पंडारक: पंडारक में ई-रिक्शे से गिरकर जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान मौत: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Pandarak, Patna | Jun 26, 2026 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के जगमलचक गांव के पास गुरुवार देर शाम एक महिला ई-रिक्शे से गिरकर जख्मी हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे भदौर थाना अंतर्गत सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर भदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, और समझा बुझाकर जाम को हटाने का प्रयास किया।