बोचहां: बोचहां में परिमार्जन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में परिमार्जन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पूर्व उप प्रमुख केदार सहनी ने जिलाधिकारी को सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि पंचायत और प्रखण्ड में परिमार्जन प्लस के नाम पर अवैध तरीके से वसूली किया जा रहा है।