कोईलवर: गिधा पुलिस की कार्रवाई में विभिन्न मामलों में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, भेजे गए जेल
गिधा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब के नशे में पुर्तीलगंज गांव निवासी सुनील कुमार राय को,पचरुखिया गांव थाना बबुरा निवासी संजय कुमार को गिधा ओवरब्रिज से नशे की हालत में पकड़ा गया। बीरमपुर से वारंटी कृष्ण धानुक को गिरफ्तार किया गया तीनों को जेल भेज दिया गया