नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति पर एसिड अटैक की घटना के करीब डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
मामले को लेकर पीड़ित ने नवगछिया के वर्तमान एसपी वैभव शर्मा से मुलाकात कर कोर्ट में जल्द चार्जशीट दाखिल करवाने के साथ-साथ अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।