दिनांक 19.09.2026 को जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा (भा0प्र0से0) द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, समस्तीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निरीक्षण समिति के अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में संस्थान में आवासित बच्चों की देखरेख, संरक्षण, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं संस्थान में उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विदित हो कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के अनाथ, परित्यक्त एवं अभ्यर्पित बच्चों को आवासित कर उनकी समुचित देखरेख एवं संरक्षण किया जाता है। जिन बच्चों के माता-पिता अथवा परिवार का पता नहीं चल पाता है, उन्हें निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया एवं केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के नियमानुसार योग्य दत्तक माता-पिता को गोद दिए जाने की प्रक्रिया की जाती है।
निरीक्षण के दौरान आमजनों में बाल संरक्षण एवं दत्तक ग्रहण से संबंधित जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें कहीं कोई अनाथ, बेसहारा अथवा परित्यक्त बच्चा मिलता है, तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें, ताकि बच्चे को आवश्यक देखरेख, संरक्षण एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
#DistrictAdministration
#samastipur
#highlightsシ゚
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Patna, Bihar | Sep 19, 2026