कांके: अजरबैजान से गिरफ्तार कुख्यात शूटर मयंक एटीएस की रिमांड पर, कड़ी सुरक्षा में रामगढ़ जेल से लाया गया रांची
Kanke, Ranchi | Aug 27, 2025 अजरबैजान से गिरफ्तार कुख्यात मयंक सिंह से झारखंड एटीएस की टीम अगले छह दिनों तक पूछताछ करेगी. बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामगढ़ जेल से मयंक सिंह को रांची के धुर्वा स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया. अजरबैजान से झारखंड लाने के बाद मयंक सिंह को रामगढ़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था.