अररिया: मां तारा मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के मौके पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा
Araria, Araria | Aug 17, 2026 शहर के त्रिसुलिया घाट परमान नदी के तट पर स्थित मां तारा मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के मौके पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां से भी भक्तों के द्वारा शिवलिंग नगर भ्रमण के लिए यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में एक भक्त पंकज भगत के द्वारा पूरे यात्रा को दंड प्रणाम देते हुए देखा गया।