कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गौधाम समिति की पहली बैठक संपन्न हुई
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय गौधाम समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में गौ सेवा आयोग के अंतर्गत गठित समिति द्वारा गौधाम योजना से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्राप्त 05 आवेदन पत्रों को परीक्षण उपरांत राज्य स्तरीय समिति को भेजे जाने हेतु अनुमोदन प्रस्ताव पारित किया गया।