कोंडागांव: मंत्री केदार कश्यप ने अपने जन्मदिन पर मड़ानार में स्कूली बच्चों को दिया नेवता भोज
कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मड़ानार में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में वन एवं जलवायु परिवर्तन,परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ नेवता भोज कर दिन को यादगार बनाया।इस विशेष अवसर पर मंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर खीर,पूरी,दाल,भात और पनीर का स्वाद लिया।मंत्री कश्यप ने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया।