प्रतियोगी गतिविधियों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में बढ़ती है नेतृत्व क्षमता : प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी
डीन प्रोफेसर पमनानी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
पंचकूला, 22 जून : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी ने कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि प्रतियोगी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि इससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित होती है।
सोमवार को डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया। सम्मान समारोह में पहुंचने पर डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने उनका पुष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं, डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व का प्रोफेसर प्रह्लाद रघु ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने निशुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर में सराहनीय सेवाओं के लिए संस्थान के चिकित्सकों को सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने किया और उन्होंने योग दिवस पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी ने कहा कि एनआईए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके बौद्धिक, सामाजिक और नैतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए विभिन्न मंचों का उपयोग करना चाहिए।
प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी ने प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से मनीमाजरा में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपनी सराहनीय सेवाएं देने पर डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितेश, असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराग कुशल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मानसी ग्रेवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, डॉ. श्रेया, फार्मासिस्ट अर्शदीप कौर और अंशुल को सम्मानित किया। इसके साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही संस्थान की छात्रा अंजलि, द्वितीय स्थान पर रही नैंसी और निक्की तृतीय स्थान पर रही संजू को पुरस्कृत किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग में हिस्सा लेने वाली 11 वर्षीय रिया को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा राणा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित अन्नम सात्विक आहार प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की, जिनमें पहला स्थान हासिल करने वाले तीशा ग्रुप और दूसरे स्थान पर अनुष्का ग्रुप और स्वाति को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही योगासन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली सरस्वती आयुर्वेद अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मोहाली की छात्रा अंशिका और दूसरा स्थान हासिल करने वाले एनआईए पंचकूला का छात्र आयुष यादव को पुरस्कृत किया गया। स्लोगन और कैप्शन लेखन में पहले स्थान पर रहने वाले प्रफुल्ल शर्मा और दूसरा स्थान हासिल करने पर छात्रा निधि को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया।
डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि अनुशासन समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ प्रतियोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप एम, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मंसद, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पमनानी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मैत्री एचएस, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धवल जी मकवान, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश एम, असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रमोहन, मेडिकल आफिसर डॉ. शीन्शा पी, प्रशासनिक अधिकारी सतपाल एसवाल, लेखा अधिकारी दीपक राणा व मैट्रन डॉ. राजेंद्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।