चूरू: सैनिक बस्ती में विधायक हरलाल सहारण ने की जनसुनवाई
Churu, Churu | Feb 23, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्वनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर रविवार शाम करीब चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जनसुनवाई करते हुए आमजन के अभाव-अभियोग सुने। विधायक सहारण ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश भी दिए। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है।