राजपुर: राजपुर नगर पंचायत को मिले दो नए एल्डरमैन, विधायक की मौजूदगी में दिलाई गई शपथ
बलरामपुर जिले की नगर पंचायत राजपुर में आज दो नए एल्डरमैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में मनोज बंसल और पंकज गुप्ता को शपथ दिलाई गई। दोनों ने नगर के विकास और जनहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। नगर पंचायत राजपुर में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा मनो