किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में बिजली निगम के ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत
Kishangarhbas, Alwar | Nov 7, 2026
किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के खानपुर मेवान गांव के पास बिजली निगम के ट्रक की टक्कर से संजय गुप्ता की मौत हो गई हादसे में ट्रक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।