हज़ारीबाग: विभावि में एडवांस मॉलिकुलर बायोलोजी पर तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा एसएचआरएम बायोटेक्नोलॉजी कलकत्ता के संयुक्त तत्वाधान में "एडवांस मॉलिकुलर बायोलोजी" विषय पर एक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दो से चार मई तक किया गया। इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार श्री सुनील कुमार सिंह थे।