हज़ारीबाग: चौपारण में ग्राहक बनकर पुलिस ने नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार, 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर व 6 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस ने नशे के एक सौदागर को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है। थाना में पदस्थापित एक एसआई को ग्राहक बनाकर तस्कर के पास भेजा गया। तस्कर ने ग्राहक बनकर आये पुलिस वाले को ब्राउन शुगर की एक पुड़िया दिखा राशि की डिमांड कर डाली। उसने जैसे ही तस्कर के पास ब्राउन शुगर होने का इशारा किया, पहले से तैयार पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।