हज़ारीबाग: कोयला लदा टेम्पो को बचाने में पलटा कोयला लदा ट्रक, पीछे से अनियंत्रित कैंटीनर ने मारा टक्कर, पाँच घायल
दनुवा घाटी में दो अनियंत्रित वाहन टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार अवैध कोयला लदा टेंपो दनुवा घाटी होते हुए बिहार जा रहा था। अचानक टेम्पो अनियंत्रित हुवा और पीछे से आ रहे कोयला लदा ट्रक, टेम्पो को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।