हज़ारीबाग: हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में रोटी दान कार्यक्रम हुआ आयोजित
रोटी दान कार्यक्रम आयोजित कर राजनीति विज्ञान विभाग एक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहा है। इससे एक तरफ जहां जरूरतमंदों को रोटी उपलब्ध हो रही है वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी दान करने का संस्कार सीख रहे हैं। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने कही।