हज़ारीबाग: उल्हारा में ईंट लदा ट्रक पलटा, चार मजदूर दबे
,ग्रामीणों के प्रयास से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया
ईंट लदा ट्रक पलट जाने से चार मजदूर ईंट से दब गए। दबे मजदूरों की चीख-पुकार से आस-पास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर सभी दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। यह घटना गुरुवार के अहले सुबह पांच बजे उल्हारा गांव के पास घटी है। कुछ मजदूर ट्रक में दबे और कुछ मजदूर ईंट से दबे हुए थे। घटना स्थल के पास बिनोद मांझी का घर है।