बदलापुर: बेसहूपुर गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य
बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेसहूपुर में प्राथमिक विद्यालय से कोटेदार रामधनी तिवारी के घर तक बन रही इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 700 मीटर लंबी इस सड़क निर्माण में मानक को दरकिनार किया जा रहा है। सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है।ग्रामीणो