अजीतमल: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर छेड़खानी करने के दो दोषियों को चार साल की कैद, ₹20500 का लगाया अर्थदंड
विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट तथा धमकी दने के दो दोषियों को चार-चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस दौरान कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार पांच सौ रुपये अर्थदंड भी लगाया । उक्त मामले की अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे विशेष लो