थरथरी: लोदीपुर गांव से एक किशोरी की अपहरण को लेकर किशोरी की मां ने चंडी थाना में दिया आवेदन
चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से एक किशोरी की अपहरण को लेकर किशोरी की मां ने चंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।पीड़ित किशोरी की मां ने बतायी की मेरी बेटी शौच के लिए बाहर निकला था। शौच से वापस लौटने पर गांव के ही सूरज कुमार ने बेटी को अपहरण कर लिया। जब इस मामले में सूरज के पिता से मिलने पहुंचे तो हमें जाती सूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट कर भगा दिया।