थरथरी: भतहर गांव से हार्वेस्टर की बैटरी चोरी कर ऑटो से भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव से हार्वेस्टर की बैटरी चोरी कर ऑटो से भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। जबकि, एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मारपीट के बाद बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दिन के 11 बजे बदमाश हार्वेस्टर से बैटरी चोरी कर सीएनजी ऑटो से ले जा रहा था।