थरथरी: लोदीपुर में बीती रात पति के साथ सोयी पत्नी के कान से कनवाली खींचकर चोर हुआ फरार
लोदीपुर में बीती रात पति अरुण कुमार के सोयी पत्नी के कान से कनवाली छीनकर चोर फरार हो गया। पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि एक कमरे में अपने पत्नी के साथ सोए हुए थे। कि रात को करीब एक बजे नींद खुली तो देखा कि पत्नी के कान से एक चोर कनवाली खोल रहा है। जबकि उक्त कमरे में दो चोर खड़ा भी था। जब हल्ला किया तो कान से कनवाली खींचकर तीनों चोर तेजी से दौड़कर भागने लगा।