थरथरी: थानु विगहा गांव में बर्तन साफ कर रही महिला के साथ की गई मारपीट व छेड़छाड़ का प्रयास
थरथरी थाना क्षेत्र के थानु बिगहा गांव में बर्तन साफ कर रही महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। इस मामले में महिला ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला आवेदन देकर कहा कि घर पर बर्तन साफ कर रहे थे। तभी गांव के राकेश प्रसाद,सोनू कुमार एवं अन्य लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।