थरथरी: संतन बिगहा गांव से थरथरी पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के संतन विगहा गांव से हत्यारोपी अभियुक्त विनेश्वर यादव को थरथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि दो माह पूर्व संतन बिगहा गांव में विवाहिता उषा देवी की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में थरथरी थाना क्षेत्र के बेलदरिया निवासी नगीना यादव ने विनेश्वर यादव सहित पांच लोगों पर अपनी पुत्री को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था।