थरथरी: म0 वि0 टेका बिगहा के बच्चें को म0 विद्यालय अमरौरा में स्थानांतरण के बाद ग्रामीणों ने बीआरसी कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा
चंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय टेका विगहा के बच्चों को मध्य विद्यालय अमरौरा में स्थानांतरण के बाद टेका बिगहा गांव के ग्रामीण ने बीआरसी पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि टेका बिगहा गांव से मध्य विद्यालय अमरौरा जाने में नदी लगता है जिसमे पानी भरा रहता है। कहा कि गलती से कोई बच्चा नदी में गिर गया तो उसका जबाबदेही कौन लेगा।