देहरादून मोहब्बेवाला चेक पोस्ट के पास आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने प्रांतीय आर्म्ड काँस्टेबुलरी PAC के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीएसी का वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया और ट्रक पलट गया।
इस दुर्घटना में पीएसी वाहन में सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Roadexcident #viralvideo #Mohabbaywala