कुटुंबा: बेकाबू हाइड्रा ने साइकिल सवार किसान प्रमोद मेहता को कुचला, मौत, सरसों लेकर तेल निकलवाने अंबा बाजार जा रहे थे
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। अंबा-नबीनगर रोड पर दधपा गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप एक अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार किसान को पीछे से कुचल दिया। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत