बक्सर: शिवपुरी के बगीचे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जेब से मिला मोबाइल, पहचान में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026 नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शिवपुरी स्थित एक बगीचे में युवक का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।