पाली: नाराहट क्षेत्र स्थित हाईवे पर दुर्घटना में मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आम लोगों से की सहयोग की अपील
Pali, Lalitpur | Jun 20, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र स्थित हाईवे पर सड़क दुर्घटना के दौरान घोष कृषि फार्म के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वही थानाध्यक्ष नाराहट दया शंकर सिंह ने उक्त अज्ञात मृतक की शिनाख्त में लोगों से सहयोग की अपील की है।