प्रतापगढ़: शहर के भगवा में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ज़रूरतमंद बच्चों के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम
शहर के भगवा में मंगलवार शाम 4 बजे क्रिसमस के पूर्व संध्या पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बच्चों को उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई। रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल ने आर्थिक सहयोग किया। कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद के लिए प्रोत्साहित किया गया।