चांपा: खपरीडीह में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी, हाइवा और ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर-चांपा के खपरीडीह में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक जेसीबी लोडर, एक हाइवा और दो ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज की है। तहसीलदार सहित अधिकारी मौके पर मौजूद थे। खनिज नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर की कड़ी चेतावनी जारी।