अमरिया: अमरिया ब्लॉक सभागार में संचारी रोगों पर बैठक, स्वच्छता और बचाव के लिए दिए गए निर्देश
अमरिया ब्लॉक सभागार में शनिवार को 2 बजे ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने और संचारी रोगों से बचाव के लिए बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने की। इस दौरान एडीओ पंचायत अतुल पाठक, ग्राम प्रधान, सचिव और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।