उड़ीसा नम्बर की तेज रफ्तार सफारी दीवार से टकराकर पलटी, एक की मौत की खबर
सतना। उचेहरा थाना क्षेत्र के इचौल और जीतनगर के बीच आज तड़के करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैहर से उचेहरा की ओर आ रही तेज रफ्तार सफारी कार नंबर OD15RQ2700 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराने के बाद पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन सवारों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।