ईद जुलूस के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन,
जुलूस बगैर अनुमति के बैरियल पर निकाला जा रहा था ।
मुरैना - मुरैना में ईद जुलूस के दौरान कल हुई दुर्घटना को लेकर आज हिंदू संगठन, बजरंग दल एवं सामाजिक संगठनों के लोग मुरैना के रेस्ट हाउस पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भारी संख्या में मौजूद रहा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझाइश के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई के लिए सहमति जताई।