तराना: माकड़ौन थाने में उपनिरीक्षक रवींद्र कटारा ने नए थाना प्रभारी का पदभार संभाला
Tarana, Ujjain | Oct 31, 2026 शनिवार शाम 7:00 बजे माकड़ौन थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक रवींद्र कटारा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रेस क्लब माकड़ौन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों ने कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि पूर्व थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने दो साल से अधिक समय तक थाने की कमान संभाली थी।