गढ़ी: अरनिया अरनेश्वर धुणी मंदिर परिसर में पटेल, पाटीदार समाज के सानिध्य में सर्व समाज की बैठक आयोजित
Garhi, Banswara | Jul 12, 2026 अरनिया ग्राम पंचायत के अरनेश्वर महादेव धुणी मंदिर परिसर में समस्त पटेल, पाटीदार समाज कि मेजबानी मे सर्व समाज की सामूहिक बैठक आयोजन किया गया। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक के साथ हीं इंद्र हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया हाटखरा पटेल समाज, गुजराती पटेल समाज, के सानिध्य मे हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया।