Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा और सेवा भाव को मजबूत करने की जरूरत: भूषण बाड़ा सिमडेगा पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा पेठियार टोली में ग्रोटो आशीष एवं नव निर्माण चबूतरा के आशीष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा तथा महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित पवित्र मिस्सा पूजा बलिदान का अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर पात्रिक खलखो एवं सहायक पुरोहित फादर तरसियुस टेटे द्वारा संपन्न कराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा और सेवा भावना को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ईश्वर में अटूट विश्वास और आपसी सहयोग की भावना से ही एक मजबूत एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। विधायक ने ग्रामीणों को समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने तथा नई पीढ़ी को नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं जोसिमा खाखा ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में परिवार और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए कहा कि इसी भावना से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में समीर किंडो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा कुजूर, बिनीता आईंद, विक्टर खेस, अनीता बाड़ा, अरुण खेस, अर्पण खेस, कांति खेस, तारामणि केरकेट्टा सहित धर्म बहनों एवं बड़ी संख्या में मसीही विश्वासियों की उपस्थिति रही।

Simdega, Simdega | Jun 2, 2026

MORE NEWS

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला संघ सिमडेगा के तत्व दान में 9 जून तक के लिए सार्वजनिक श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ की शुरुआत ।आनंद भवन धर्मशाला में हुई जहां पर आचार्य वासुदेव गौतम के द्वारा शुरू किया कथा

Simdega, Simdega | Jun 3, 2026

गोवा से काम कर लौट रहे व्यक्ति को किसी ने ट्रेन से दिया धक्का गिरने के बाद हुआ लापता। हालांकि रास्ते में किसी बकरी चरवाहे की मदद से घर पर फोन किया ,लेकिन उसके बाद से नहीं लग रहा है पता ,तो पत्नी रीना कुमारी ने सिमडेगा पुलिस अधीक्षक से पति खोजने की गुहार लगाई है।

सिमडेगा अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने लूटपाट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा और ₹10000 की जुर्माना की सुनाई सजा

सिमडेगा अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने लूटपाट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा और ₹10000 की जुर्माना की सुनाई सजा

Simdega, Simdega | Jun 3, 2026