सिराथू: अलीपुर जीता के पास से पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार
शनिवार दोपहर कड़ा धाम पुलिस ने अलीपुर जीता गाँव के पास से हत्या का प्रयास करने वाले फियर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इलाके के घड़ियालीपुर का रहने वाला शनि ने थाने में बताया था कि सूरज ने उसपर चाकुओं से जानलेवा हमला किया है।पुलिस ने हत्या का प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था।सूरज को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।