सिराथू: लोही गांव में खुलेआम घूम रहे मारपीट के आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने एसपी से इंसाफ की लगाई गुहार
लोही गांव में हुई मारपीट की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित उमेश कुमार ने शुक्रवार को मंझनपुर में एसपी से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। घटना 22 जून की है। पीड़ित उमेश कुमार के मुताबिक गांव में उनकी एक ज़मीन है जिसमें 22 जून को गांव के कुछ लोग गढ्डा खोदने लगे। जब इस बात का विरोध किया तो विपक्षी ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।